जानिए, कोरोना पॉजिटिव होने के बाद क्या करें और क्या न करें?

जानिए, कोरोना पॉजिटिव होने के बाद क्या करें और क्या न करें?

सेहतराग टीम

कोरोना वायरस काफी तेजी से फैल रहा है। ये पूरे देश को बुरी तरह से प्रभावित कर रहा है। इसकी वजह से भारत के अस्पतालों की बदइंतजामी का अंजाम लोगों के सामने आ रहा है। लोगों को अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में लोगों के लिए काफी बड़ी चुनौती है इस महामारी से बचना है। ऐसी स्थिति में कोरोना के लक्षण पहचानकर कैसे इसका इलाज किया जाएं ये बड़ा सवाल है। 

पढ़ें- जानिए, केला खाने से किन बीमारियों में फायदा मिलता है और इसमें मौजूद न्यूट्रिशन

आज हम इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे कि यदि आपको कोविड-19 का संदेह है या फिर संक्रमण की पुष्टि हो गई है तो आपको क्या करना चाहिए और किन चीजों को नहीं करना चाहिए?

कोविड-19 का संदेह है तो क्या करें?

एक्सपर्ट बताते हैं कि यदि आपको कोविड-19 का संदेह है तो-

  • खुद को तुरंत आइसोलेट कर लें, ऐसे कमरे में रहें जहां पर आपके लिए अलग से शौचालय की व्यवस्था हो।
  • जल्द से जल्द आरटी-पीसीआर टेस्ट करा लें।
  • इस दौरान घर पर ही रहें। कोविड-19 के हल्के लक्षणों वाले अधिकांश लोग अस्पताल में भर्ती हुए बिना घर पर ही ठीक हो सकते हैं।
  • अपने चिकित्सक के संपर्क में रहें और लक्षणों पर नज़र रखें। यदि आपके साँस लेने में परेशानी है तो तुरंत अस्पताल जाएं।

कोविड-19 का संदेह है तो क्या न करें?

इस स्थिति में-

  • अपना भोजन, बर्तन और शौचालय दूसरे लोगों के साथ साझा न करें।
  • सार्वजनिक परिवहन या टैक्सियों में जाने से बचें।
  • डॉक्टरों से मिलने जाने के अलावा अन्य परिस्थितियों में घर से बाहर न निकलें।
  • स्टेरॉयड, रेमेडिसविर आदि का खुद से प्रयोग न करें।

कोविड-19 की पुष्टि हो जाने के बाद क्या करें?

  • आरटी-पीसीआर टेस्ट के आधार पर डॉक्टर से संपर्क करके तुरंत दवाइयां लेना शुरू कर दें।
  • घर पर ही रहें और अपने लक्षणों को ध्यान से मॉनिटर करें।
  • यदि आपको लगता है कि लक्षण बिगड़ रहे हैं और आपको ज्यादा परेशानी हो रही है तो अस्पताल जाएं।
  • पिछले दिनों आपके संपर्क में आए लोगों को सूचित कर दें जिससे वे भी सुरक्षात्मक उपायों का पालन कर सकें।
  • आराम करें, पौष्टिक आहार लें और हाइड्रेटेड रहें।
  • कोविड-19 संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए बताए गए सभी उपायों जैसे मास्क, हाथों को साफ करते रहना, सामाजिक दूरी बनाने जैसे नियमों का पालन करते रहें।

कोविड-19 की पुष्टि हो जाने के बाद क्या न करें?

  • स्टेरॉयड, रेमेडिसविर आदि का खुद से सेवन न शुरू करें।
  • सार्वजनिक स्थानों जैसे कि कार्यालय, स्कूल, थिएटर, रेस्तरां आदि पर न जाएं।
  • सार्वजनिक परिवहन के प्रयोग से बचें।

इसे भी पढ़ें-

गर्मियों में खतरनाक हो जाती है माइग्रेन की समस्या, जानें कुछ आयुर्वेदिक इलाज और योगासन

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।